आज हुई सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत, इन राज्यों की हालत सबसे ज्यादा खराब, देखें राज्यवार आंकड़े

आज हुई सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत, इन राज्यों की हालत सबसे ज्यादा खराब, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3,780 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,20,289 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 82.03 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 16.87 फीसदी है। मृत्यु दर 1.09 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 24.80 फीसदी हो गया है। 04 मई को 15,41,299 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 29,34,49,681 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 16,04,94,188 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में वहां 51,880 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 891 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली में सामने आ रहे हैं। सीधे तौर पर कहें तो इन राज्यों की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 19,953 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इसे दौरान 338 मरीजों ने कोविड की वजह से अपना जान गंवा दी। इसके साथ ही यहां की पॉजिटिविटी रेट घटकर 26.73% पर पहुंच गई है, यह लॉकडाउन में दर्ज होने वाली सबसे कम पॉजिटिविटी रेट है। 22 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 35.24% था, जो 4 मई को 26.73 फीसदी पर आ गया। यहां रिकवरी रेट- 91.22%, एक्टिव मरीज़- 7.33% और डेथ रेट- 1.44% है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तीन लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। मामलों में लगातार हो रहे इजाफे की वजह से शहर में अस्पताल बेड और ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। कर्नाटक में 44,631 नए केस दर्ज किए गए हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

159597

1016142

8289

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

232

5879

70

अरुणाचल प्रदेश

1632

17501

59

असम

29407

237088

1430

बिहार

110431

410484

2926

चंडीगढ़

8170

37288

518

छत्तीसगढ़

124459

653542

9485

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1606

6564

4

दिल्ली

90419

1124771

17752

गोवा

26731

72799

1372

गुजरात 

148297

464396

7779

हरियाणा

108830

429950

4779

हिमाचल प्रदेश 

22572

85713

1660

जम्मू एंड कश्मीर 

37302

152109

2458

झारखंड

59707

194433

3205

कर्नाटक

444383

1210013

16538

केरल

357215

1339257

5507

लद्दाख

1374

13035

151

लक्षद्वीप

1165

2078

6

मध्य प्रदेश 

86639

520024

6003

महाराष्ट्र 

644068

4107092

71742

मणिपुर

2391

30141

424

मेघालय

2019

15810

185

मिजोरम

1609

5168

17

नागालैंड

1798

12801

118

ओडिशा

67437

410227

2088

पुडुचेरी

10849

51584

865

पंजाब

61935

327976

9645

राजस्थान

197045

466310

4866

सिक्किम

1930

6617

151

तमिलनाडु

125230

1109450

14612

तेलांगना

77704

389491

2527

त्रिपुरा

1905

33929

400

उत्तराखंड

56627

144409

3015

उत्तर प्रदेश 

272568

1081817

13798

वेस्ट बंगाल

120946

765843

11744

भारत में कुल मामले

3487229

16951731

226188


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।